उत्तराखंड में ठगो का गिरोह बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रही है। ऋषिकेश से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पेट्रोल पंप पर नोट बदली का झांसा देकर अज्ञात शख्स ने 65 हजार रुपये ठग लिया।
जाने पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक हरिद्वार रोड स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने तहरीर देकर बताया कि एक शख्स पंप पहुंचा। ठग ने शहर के एक फर्नीचर कारोबारी के यहां काम करने वाला बताकर छोटे नोटों की एवज में बड़े नोट बदली करने की बात कही। इस पर पेट्रोल पंप कर्मी ने 65 हजार रुपये नगद लाकर उसे दे दिए। स्कूटी सवार ने नजदीक ही एक मिष्ठान भंडार को अपनी दुकान बताया और साथी पेट्रोल पंप कर्मी को साथ चलने के लिए कहा। इसके बाद कर्मचारी को स्कूटी लेकर आरोपी के साथ मिठाई की दुकान पर भेजा, तो आरोपी ने उतरकर दुकान से रकम लाने को कहा।इसी बीच वह रकम के साथ स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।
मुकदमा दर्ज
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।