उत्तराखंड: 4 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, कई परिजनों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी 4 दिसंबर को उत्तराखंड का दौरा करेंगे और इस दौरान वह लगभग 18,000 करोड़ रुपये की लागत से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।इसमें लगभग 8300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा शामिल है। दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा दिल्ली से देहरादून की यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देगा।

वन्यजीव एलीवेटेड गलियारा शामिल

इसमें वन्यजीवों के लिए बिना रोक-टोक आवागमन के लिए एशिया का सबसे बड़ा व 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलीवेटेड गलियारा होगा। साथ ही, देहरादून में दत काली मंदिर के पास 340 मीटर लंबी सुरंग वन्यजीवों पर होने वाले प्रभाव को कम करने में मदद करेगी। इसके अलावा, गणेशपुर-देहरादून खंड में वाहनों को जंगली जानवरों से टक्कर से बचने के लिए जानवरों के लिए कई रास्ते बनाए गए हैं। लगभग 1600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली मनोहरपुर से कांगड़ी तक हरिद्वार रिंग रोड परियोजना, हरिद्वार शहर के लोगों को, विशेष रूप से व्यस्त पर्यटक मौसम के दौरान यातायात के जाम से राहत प्रदान करेगी और कुमाऊं क्षेत्र के साथ सम्पर्क में भी सुधार करेगी। उद्घाटन की जा रही सड़क परियोजनाओं से चारधाम सहित क्षेत्र में सहज संपर्क उपलब्ध होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।