उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। वहीं टनकपुर में पुलिस ने 2.10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को पकड़ा है।
पुलिस की कार्यवाही
मिली जानकारी के अनुसार एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने रविवार देर रात रेलवे कॉलोनी से लगे सालवनी जंगल के पास चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान 28 वर्षीय रेलवे कॉलोनी निवासी राशिद पुत्र शेर मोहम्मद को 2.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह यूएस नगर से स्मैक खरीद कर पीने के लिए लाया था।
किया गिरफ्तार
पुलिस ने पकड़े गए युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
टीम में रहें शामिल
पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद, शाकिर अली आदि रहे।