दिनांक 14.01.2022 को पुलिस लाईन पिथौरागढ़ के पास निवास करने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि दीपक कामी उसकी नाबालिक पुत्री को भगाकर कहीं ले गया है ।
पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया
तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 363/366/376 भादवि व ¾ पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त गुमशुदा की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री मोहन चन्द्रपाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । दिनांक 15.01.2022 को प्रभारी ए0एच0टी0यू0 उ0नि0 मीनू गौतम, कानि0कविन्द्रकुमार तथा कार्ड संस्था के सचिव श्री सुरेन्द्रआर्या व संचालिका श्रीमती निर्मला_पाण्डे उक्त गुमशुदा को तलाश करते हुए पुलिस लाईन पिथौरागढ़ के पास पहुँचे जहां उक्त नाबालिक गुमशुदा को बरामद कर लिया गया ।
अभियुक्त दीपक कामी पुत्र दहुली कामी निवासी बजांग, नेपाल हाल निवासी पुलिस लाईन बैण्ड पिथौरागढ़ उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । बरामदा लड़की को परिजनों के सुपुर्द किया गया । अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।