1,207 total views, 2 views today
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर उत्तराखंड के पुलिस जवानों को 46 सौ ग्रेड पे की घोषणा की।
साल 2001 से भर्ती हुए पुलिस जवानों को मिलेगा लाभ
पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी ने पुलिस कॉन्स्टेबलों की 46 सौ ग्रेड पे की मांग मान ली। लम्बे समय से साल 2001 बैच के कांस्टेबल के परिजन 46 सौ का ग्रेड को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इसकी घोषणा करते हुए सीएम ने ने कहा कि 46 सौ ग्रेड पे का लाभ अक्टूबर 2001 में नियुक्त हुए पुलिस कांस्टेबलों को मिलेगा। लेकिन अभी 2002 बैच के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है और न ही ग्रेड पे को लेकर बनी कैबिनेट स्तर की कमेटी को भंग किया गया है।डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि लम्बे समय से पुलिस जवानों की मांग थी, जिसपर आज मुहर लगी है। इस घोषणा से करीब 15 सौ पुलिस जवानों को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री की इस बड़ी घोषणा के बाद पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर है। इस मौके पर सीएम ने पुलिस विभाग के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शहीद पुलिस जवानों के नाम पर सड़क और स्कूल के नाम रखे जाने की घोषणा भी की।
More Stories
अल्मोड़ा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुमित्रानंदन पंत पार्क में स्वच्छता व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बच्चे की मौत पर मां ने उत्तराखंड सरकार से की मार्मिक अपील
उत्तराखंड: खेल दिवस पर होगा खेल छात्रवृति योजना का शुभारम्भ, जानें