उत्तराखंड: वीरभूमि का गौरव: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा ‘रिकॉर्ड’, तोड़ा 19 साल पुराना कीर्तिमान

उत्तराखंड: उत्तराखंड के संवैधानिक और राजनीतिक इतिहास में सोमवार, 6 जुलाई 2026 का दिन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुई है।

बनाया यह रिकॉर्ड

जिसमें प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राज्य के इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज्यपाल के पद पर रहने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राज्य के दूसरे राज्यपाल रहे सुदर्शन अग्रवाल के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का कार्यकाल 1,755 दिनों का था, जिन्होंने 8 जनवरी, 2003 से 28 अक्टूबर, 2007 तक इस पद का दायित्व संभाला था। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर, 2021 को उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की थी। रविवार को उन्होंने अपने कार्यकाल के 1,755 दिन सफलतापूर्वक पूर्ण किए। सोमवार को जैसे ही उनके कार्यकाल का 1,756वां दिन शुरू हुआ, वे उत्तराखंड के इतिहास में सबसे अधिक समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बन गए।