उत्तराखंड: आज हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, करेंगे वर्चुअल रैली, जाने


उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव के लिए कुछ समय शेष बचा हुआ है। ऐसे में सभी पार्टियां पूरी तैयारियों में जुटी हुई है।

वर्चुअल रैली के जरिए करेंगे प्रचार-

इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल रैली के जरिए हरिद्वार लोकसभा सीट पर पार्टी का प्रचार करेंगे। इसके साथ ही वह गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में भी वर्चुअल रैली करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तय-

पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, अल्मोड़ा और पौड़ी लोकसभा सीटों पर वर्चुअल रैलियों का कार्यक्रम तय किया है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को हरिद्वार, 8 को नैनीताल, 9 को टिहरी, 10 को अल्मोड़ा, 11 फरवरी को पौड़ी लोकसभा सीट पर वर्चुअल रैली के जरिए जनता को संबोधित करेंगे।