उत्तराखंड: कार्यक्रम का आयोजन, अल्मोड़ा के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चंपावत में सीमांत तामली में दशहरा महोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित हुए।

कुमाऊं और गढ़वाली गीतों की रहीं धूम

जिसमे बीते सोमवार की रात अल्मोड़ा के कलाकारों ने कुमाऊं और गढ़वाली गीत गाएं। रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदर्श कला समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने दलनायक गीता शिराडी के नेतृत्व में देवी स्तुति के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कलाकारो ने हिट दे साली बसंती…, ओ भिना कस्के जानू द्वारहाटा…, बेडू पाको बारामासा…, काछू तेरो जेलीबी को डाब… आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी।