उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बद्रीनाथ के माणा में सरस्वती अलकनंदा के संगम केशव प्रयाग में 14 मई से पुष्कर कुंभ का आगाज हो गया है। जो 26 मई तक चलेगा।
बड़ी संख्या में पंहुच रहें श्रद्धालु
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्कर कुंभ में तीन दिन में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। 14 मई से 26 मई तक सरस्वती नदी और अलकनंदा के संगम केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ आयोजित हो रहा है। यह कुंभ दक्षिण भारत के लोगों के लिए आयोजित किया जाता है। दक्षिण भारत से हर दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। यह आयोजन 10 दिनों तक चलने वाला है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मान्यता है कि यहां पर इन दिनों 60 हजार देवी देवता स्नान करते हैं। मान्यता के अनुसार जब बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करता है तो हर 12 साल में माणा गांव में स्थित अलकनंदा और सरस्वती नदियों के संगम स्थल केशव प्रयाग पर पुष्कर कुंभ का आयोजन किया जाता है।