उत्तराखंड: इस दिन खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 22 मई को रवाना होगा पहला जत्था

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब की यात्रा जल्द शुरू होने वाली है।

25 मई को खुलेंगे कपाट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जिसमे पहला जत्था 22 मई को ऋषिकेश से रवाना होगा। लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारे से यात्रियों के जत्थे को रवाना किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और सीएम पुष्कर सिंह धामी यात्रा पर जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। लोकपाल घाटी में सप्त श्रृंग की पवित्र चोटियों के बीच करीब 15225 फीट की ऊंचाई पर सिखों का तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब है।