टिहरी: देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देते हुए उत्तराखंड के एक और लाल के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले के कीर्तिनगर के उमरी गांव निवासी गौतम लाल नागालैंड में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं।
पैराशूट रेजीमेंट की 21वीं बटालियन में थे तैनात
टिहरी जिले के कीर्तिनगर के उमरी गांव निवासी असम राइफल्स की पैराशूट रेजीमेंट के 21वीं बटालियन के जवान गौतम लाल नागालैंड में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। उनकी शहादत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम पसर गया है।