उत्तराखंड: जल्द मिलेगी राहत, इन पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान हल्द्वानी में होगी इतने नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान हल्द्वानी में नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती होगी।

अधिकारियों को दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज और कैंसर संस्थान हल्द्वानी को शीघ्र 1314 नर्सिंग अधिकारी मिलेंगे। इसके लिए उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1314 नर्सिंग अधिकारियों के दस्तावेजों के सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैनाती होगी। जिसमे दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति दी जाएगी। रिक्त पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में 323, हल्द्वानी 320, श्रीनगर में 300, हरिद्वार 310, अल्मोड़ा 207 पद शामिल हैं। इस प्रकार राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी में भी 64 पद स्वीकृत हैं।