उत्तराखंड: यहां आदमखोर गुलदार को मारने के लिए मशहूर शिकारी जाय हुकिल ने उठाई बंदूक, अब तक इतने आदमखोरों को किया था ढेर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में गुलदार आतंक का पर्याय बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

गुलदार का आतंक

वहीं अब पौड़ी जिले के गजल्ड गांव में मशहूर शिकारी जाय हुकिल पंहुचे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बीते 18 वर्षों में 46 आदमखोर गुलदार व एक बाघ को ढेर किया है। वहीं अब हुकिल ने छह वर्ष बाद फिर किसी आदमखोर को मारने के लिए बंदूक उठाई है। वहीं मंगलवार को उन्होंने ग्रामीणों से घटना का फीडबैक लिया। इस संबंध में हुकिल ने बताया कि आदमखोर की पहचान कर ही वह अपना अगला कदम उठाएंगे। निरीक्षण में पता चला है कि क्षेत्र में करीब पांच गुलदार सक्रिय हैं। इससे उनकी चुनौती और बढ़ गई है।

क्षेत्र में दहशत

बीते चार दिसंबर को बाला सुंदरी मंदिर से पूजा कर लौट रहे राजेंद्र नौटियाल को गुलदार ने निवाला बना लिया था। जिसके बाद वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे मारने के लिए गांव में दो विभागीय शूटर तैनात कर दिए थे। लेकिन, क्षेत्रवासी लगातार निजी शूटर तैनात करने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने गजल्ड में मशहूर शिकारी जाय हुकिल व राकेश बड़थ्वाल को तैनात करने के आदेश जारी किए।