उत्तराखंड: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया इतने लाख रुपये का योगदान, इनके लिए किया सहयोग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भावना की मिसाल पेश की है।

दी इतनी सहायता राशि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। ब्रिगेडियर जोशी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की और‌ यह चेक सौंपा। साथ ही बताया कि यह धनराशि पूर्व में आई दैवीय आपदाओं से प्रभावित परिवारों, विशेषकर गरीब व वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के सहयोग हेतु दी गई है।