उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आरजी हॉस्पिटल्स एक मैराथन का आयोजन कराने जा रहा है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 फरवरी को देहरादून आरजी मैराथन 7.0 आयोजित करने वाला है। 5 व 10 किलोमीटर की दो श्रणियों में यह मैराथन आयोजित होगी। जिस पर आयोजकों ने बताया है कि यह देहरादून की सबसे बड़ी मैराथन होगी, जिसमें 30 हजार से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। जिसमे विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं को करीब डेढ़ लाख के नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। बताया कि यह मैराथन निःशुल्क आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य स्वस्थ व सक्रिय जीवन शैली को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।