उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने क्रिकेट के मैदान के बाद अब वित्तीय जिम्मेदारियों को निभाने में भी नया कीर्तिमान बनाया है।
जमा किया इतना इनकम टैक्स
जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ₹23.84 करोड़ का आयकर (Income Tax) जमा करके ऋषभ पंत एक बार फिर उत्तराखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बात की आधिकारिक जानकारी 24 जुलाई को ‘आयकर दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य आयकर आयुक्त द्वारा साझा की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत ने लगातार दूसरे साल राज्य में सबसे ज्यादा इंडिविजुअल टैक्स चुकाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखा है।
• वित्त वर्ष 2025-26: ₹23.84 करोड़ का कुल आयकर
• पिछला वित्त वर्ष: करीब ₹10.50 करोड़ का अग्रिम आयकर
आयकर विभाग ने जताया आभार
आयकर दिवस पर विभाग ने ऋषभ पंत समेत प्रदेश के सभी नियमित और समय पर टैक्स चुकाने वाले करदाताओं की सराहना की। कहा कि ईमानदारी और समय पर कर जमा करने वाले नागरिक देश की आर्थिक प्रगति, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास में सबसे अहम भागीदार हैं।