उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में चढ़ावा गणना के नियम सख्त, अब ‘खाली जेब’ और बिना मोबाइल प्रवेश करेंगे कर्मचारी, हाईटेक सीसीटीवी से होगी निगरानी

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) पूरी तरह सतर्क हो गई है।

यह व्यवस्था लागू

जिसके बाद अब केदारनाथ धाम में दान-चढ़ावे की गणना व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें नए दिशा-निर्देशों के तहत अब गणना ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना मोबाइल फोन और खाली जेब के ही गणना कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बदरीनाथ धाम की घटना से सबक लेते हुए एहतियातन यह सख्त व्यवस्था लागू की जा रही है। साथ ही गणस्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कैमरे स्थापित होने के बाद पूरी गणना प्रक्रिया फुटेज में रिकॉर्ड होगी, जिससे पारदर्शिता और बढ़ सकेगी।

कहीं यह बात

इस संबंध में सोहन सिंह रांगड़, मुख्य कार्याधिकारी (CEO), बीकेटीसी ने बताया कि धाम में दान-चढ़ावे की गणना के दौरान हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही कैमरे स्थापित कर दिए जाएंगे, जिससे गणना प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी हो सकेगी।