उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ रूद्रपुर में शादी में आए एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है।
जाने पूरा मामला-
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात को मोहूनगर मिलकखानम रामपुर निवासी संजय पाल के जीजा गुडडू के रिश्तेदार शिवनगर निवासी चंद्रसेन की बेटी की शादी थी। रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण मिलने के बाद संजय अपने छोटे भाई नितिन पाल व जीजा के साथ डीडी चौक के समीप स्थित आहुजा धर्मशाला में वैवाहिक समारोह में आए थे। तभी रात करीब बारह बजे शिव नगर थाना ट्रांजिटकैंप निवासी विक्की पाल और पटवाई रामपुर यूपी अपने चार साथियों के साथ आया और वैवाहिक स्थल से सौ मीटर की दूरी पर खडे़ तीनों लोगों पर हमला शुरू कर दिया। इस दोरान गौरव ने चाकू से संजय पाल पर जानलेवा हमला शुरू कर दिया। साथ ही बीचबचाव करने आए नितिन को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। शोरशाराबा सुनकर हमलावर मौके से फरार हो गए। तो वहीं बारातियों को सूचना मिलते ही गंभीर रुप से घायल संजय को एक निजि अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
तलाश में जुटी पुलिस-
इस मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो आरोपियों सहित छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।