उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को जिले के सात उप निरीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया।

इन सभी का हुआ तबादला
इनमें से वाचक, एसएसपी ऑफिस के उ.नि. प्रदीप कुमार को प्रभारी चौकी के पद में सिडकुल पंतनगर में ट्रांसफर कर दिया। इस तरह प्रभारी चौकी सिडकुल पन्तनगर के उ.नि. पंकज कुमार को प्रभारी चौकी बरा थाना पुलभट्टा, पुलिस लाईन रुद्रपुर से उ.नि. जयप्रकाश को कोतवाली रुद्रपुर, पुलिस लाईन रुद्रपुर से उ.नि. बसन्त प्रसाद को थाना गदरपुर, पुलिस लाईन रुद्रपुर के उ.नि. प्रकाश राम विश्वकर्मा को थाना आईटीआई, थाना गदरपुर के उ.नि. चन्द्र सिंह को थाना नानकमत्ता और पुलिस लाईन रुद्रपुर के उ.नि. धीरेन्द्र परिहार को चौकी सिडकुल पंतगर में ट्रांसफर दे दिया गया।