उत्तराखंड: भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, यहां आज सभी स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और ‘हीट वेव’ का अलर्ट जारी किया गया है। इसका प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज 27 अप्रैल (सोमवार) को देहरादून जनपद के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा।‌जिलाधिकारी ने बच्चों को ‘हीट स्ट्रोक’ और डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। शिक्षा विभाग को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग और NDMA की चेतावनी के अनुसार, 27 अप्रैल को जिले में भीषण गर्मी और लू चलने की प्रबल संभावना है। अप्रैल माह में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुँचने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।