उत्तराखंड: शूटिंग वर्ल्ड कप: भारतीय टीम उत्तराखंड के देहरादून में कर रहे अभ्यास, निखार रहें कौशल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। चीन में आगामी सात से 15 सितंबर तक शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा।

कर रहें अभ्यास

जिसके लिए भारतीय टीम उत्तराखंड के देहरादून में अभ्यास कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम में शामिल सभी 24 निशानेबाज यहां महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में अपने कौशल को निखार रहे हैं। यह प्रशिक्षण शिविर आगामी छह सितंबर तक चलेगा। जिसमें चयनित 15 निशानेबाज 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल टीम में हैं और नौ निशानेबाज 50 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल टीम में हैं।

10 मीटर एयर राइफल व पिस्टल टीम

इसमें मद्देनेनी उमामहेश, दिव्यांश सिंह पंवार, नीरज कुमार, अमित शर्मा, निशांत रावत, सम्राट राणा, रमिता जिंदल, मेघना एम सज्जानार, कशिका प्रधान, सुरभि राव, राइम संगवान, एशा सिंह, राही जीवन सरनोबत, अभिदन्य अशोक पाटिल, दिव्या टीएस शामिल हैं।

50 मीटर एयर राइफल व पिस्टल टीम

इसमें स्वप्निल सुरेश कुशाले, बाबू सिंह पंवार, किरन अंकुश जाधव, भावेश शेखावत, प्रदीप सिंह शेखावत, मंदीप सिंह, मेहुली घोष, सुरभि भारद्वाज, मनिनी कौशिक शामिल हैं।