March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड: पुरानी रंजिश में महिला और उसके बेटे पर चला दी ताबड़तोड़ गोलियां, घायल

रुड़की: नाथू खेड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन से अधिक युवकों ने बाइक सवार मां-बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बेटे के लिए दवाई लेकर घर जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक रुड़की के मुंडलाना के रहने वाले मोमिना और उसका बेटा रिजवान दवाई लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में युवकों ने उसके बेटे पर गोली चला दी। इस दौरान एक गोली महिला के पैर में लगी, जबकि महिला के बेटे को छर्रे लगे हैं। जिससे वह दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए तो बदमाश भाग निकले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।