उत्तराखंड: SIR in Uttarakhand: प्रदेश में अब एक क्लिक पर मतदाताओं को मिलेगी 2003 की वोटर लिस्ट, यहां देखें एक क्लिक में

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारियां चल रही है।

देखें वेबसाइट

इसी क्रम में निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे अब मतदाता केवल अपने गली, मोहल्ले एवं एरिया के नाम के आधार पर भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकेंगे। सीईओ उत्तराखण्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर 2003 की मतदाता सूची देख सकते हैं।