उत्तराखंड: आज शीतकाल के लिए बंद हुए विश्व प्रसिद्ध यमनोत्री धाम के कपाट, अब यहां होंगे दर्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन में हैं। जिसमें आज 03 नवंबर रविवार को भैयादूज पर केदारनाथ धाम के कपाट और अब यमनोत्री धाम के कपाट भी बंद हो गये है।

यमनोत्री धाम के कपाट बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम शनिवार को अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए दोपहर 12.14 बजे बंद हुए। आज रविवार को भैयादूज पर ज्योर्तिंलिग बाबा केदारनाथ के कपाट भी छह माह के लिए बंद हो गये है। साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज रविवार को भैयादूज पर्व पर दोपहर 12.05 बजे पर बंद हुए। जिसके बाद मां यमुना की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव के लिए रवाना हो गई है। शाम तक डोली खरसाली पहुंचेगी। जहां स्थित मां यमुना मंदिर में शीतकाल के दौरान श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन व पूजा अर्चना कर सकेंगे। वहीं चंडी देवी मंदिर से मां गंगा की डोली मुखबा के लिए रवाना हुई।