उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यह खबर रूद्रपुर से सामने आई है। जहां देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बगवाड़ा निवासी युवक की मौत हो गई।
ट्रक चालक फरार-
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचानरॉयल रेजीडेंसी बगवाड़ा निवासी 28 साल के मोहित मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक महेंद्रा एंड महेंद्रा कंपनी लालपुर में कार्यरत था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।