उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में गांधी अस्पताल में प्रदेश का पहला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र खोला गया है।
एक ही जगह मिलेंगी सुविधाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां प्रदेश के पहले दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की शुरुआत की गई है। बीते बुधवार को दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक खजान दास, जिलाधिकारी सविन बंसल और पार्षद सुनीता मंजखोला ने किया। जिसके बाद अब दिव्यांगों को एक ही छत के नीचे फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक सलाह, दिव्यांग प्रमाण पत्र और कृत्रिम अंग मिलने समेत तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड में पहला आधुनिक जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र की शुरुआत होने से दिव्यांगों को राहत मिलेगी। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 8077386815 का भी अनावरण किया गया।