उत्तराखंड: उत्तराखंड में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) कोर्सेस की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए बहुप्रतीक्षित स्ट्रे वेकेंसी राउंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
देखें आवेदन की अंतिम तिथि
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेमवती नंदन बहुगुणा (HNB) उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने इसके लिए पूरा विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।
• ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क भुगतान और च्वाइस फिलिंग: 21 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक।
• सीट आवंटन: 22 अक्टूबर को किया जाएगा।
• कॉलेज में प्रवेश की अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
कौन ले सकता है काउंसलिंग में हिस्सा
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल के अनुसार, इस काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहले, दूसरे या तीसरे चरण में रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन उन्हें कोई सीट नहीं मिली थी। इसके अलावा, जो उम्मीदवार शुरुआती चरणों में पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वे पात्र अभ्यर्थी भी नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं।