उत्तराखंड: बीएड 2025-26 सत्र के लिए परीक्षा व परिणाम घोषित होने के बाद अब तक काउंसलिंग न होने से छात्र असमंजस में

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई‌ है। उत्तराखंड में बीएड 2025-26 सत्र के लिए सितंबर में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम भी घोषित हो गया है।

की यह मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के करीब एक माह बाद भी काउंसलिंग शुरू नहीं हुई है। जिससे छात्र असमंजस में है। दरअसल राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध कालेजों को एनसीटीई के नियमानुसार योग्य छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद 28 जुलाई को शासन ने आदेश जारी किया। जिसमें वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया और परीक्षा की जिम्मेदारी कुमाऊं विश्वविद्यालय को सौंपी गई। 14 सितंबर को परीक्षा आयोजित हुई। 26 सितंबर को परिणाम घोषित किए गए। इसके बाद 27 सितंबर से काउंसलिंग शुरू करने की घोषणा हुई, लेकिन अभी तक काउंसलिंग न होने से छात्र परेशान हैं। जिस पर जल्द काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने की मांग के साथ प्रवेश की मांग की है‌।