उत्तराखंड: सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, दूसरी दुर्घटना में कारों की भिड़ंत, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन घायल

प्रदेश में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे । अब  शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आई है। चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गोपेश्वर में आइटीबीपी गौचर ऑफिसर गेट के नजदीक बीती राम दो कारों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए हैं।

टक्कर मारने वाले कार चालक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर थीं।सोमवार की सुबह उन्होंने रोड किनारे अपनी कार खड़ी की और जैसे ही कार से बाहर निकली। तभी दूसरी  तरफ से आ रहे कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

कार दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दो व्यक्तियों को आई चोट

बदरीनाथ हाईवे पर गौचर आइटीबीपी कैंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही दो कारें आपस में टक्कर हो गई।जिसमें अरुण सती, विकास डिमरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी को चोट आई है। चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि घटना बीती रात 11 बजे की है। जब जिलाध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी का वाहन रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर आ रहा था।घायलों का गौचर सरकारी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।