उत्तराखंड: घने जंगलों में स्थित है प्रसिद्ध कोणेश्वर महादेव मंदिर, इतने दशक पुराना है इस मंदिर का इतिहास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में स्थित है कोणेश्वर महादेव मंदिर। जो देवाधिदेव महादेव को समर्पित है।

शीतकालीन यात्रा के दौरान इस मन्दिर के दर्शन करने की अपील

अब इस मन्दिर के संबंध में कुछ दिनों पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक पोस्ट शेयर भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि देवाधिदेव महादेव को समर्पित कोणेश्वर महादेव मंदिर टिहरी गढ़वाल के देवलसारी क्षेत्र में स्थित है। उन्होंने कहा कि देवदार के सघन व ऊंचे वृक्षों से आच्छादित यह मन्दिर अपनी दिव्य शांति, मनोहारी प्राकृतिक छटा और गहन आध्यात्मिक ऊर्जा से हर आगंतुक के मन को शिव-भक्ति में डुबो देता है। अपनी शीतकालीन यात्रा के दौरान उत्तराखण्ड पधारें और इस पावन मन्दिर के दर्शन अवश्य करें।

जानें इस मन्दिर का इतिहास

देवलसारी में घने जंगलों में स्थित प्रसिद्ध कोणेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण 1600 के दशक में हुआ। जो ऊंचे देवदार के पेड़ों के बीच बसा एक पूजनीय आध्यात्मिक स्थल है। यह प्राचीन मंदिर अपनी शाश्वत सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के संगम से एक अलग ही आकर्षण बिखेरता है, जो इसे श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों के लिए एक प्रमुख आकर्षण बनाता है। माना जाता है कि इस मंदिर की उत्पत्ति किंवदंतियों, आस्था और चमत्कारों से भरी हुई है जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं।