उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधामों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जिसमें विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम और यमनोत्री धाम में भी बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
इतने तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुंचे है। जिसमें अब तक इन धामों में 14 लाख 23 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने पंहुचे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आंकड़ों के आधार पर इस साल इन दोनों धामों में प्रतिदिन औसतन 8989.49 तीर्थयात्री पंहुचे है।
नवंबर में बंद होंगे कपाट
रिपोर्ट्स के मुताबिक परंपरानुसार शीतकाल के आगमन पर गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 2 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर बंद हो जाएंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के पर्व पर आगामी 3 नवंबर को बंद होंगे।