उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां प्रदेश में सख्त भू-कानून बनाए जाने की मांग को लेकर भू कानून यात्रा शुरू की गयी थी। जिसमें एक हजार किलोमीटर की भू-कानून यात्रा निकली।
भू-कानून यात्रा का समापन-
इस भू- कानून यात्रा का आज गांधी पार्क देहरादून में समापन होगा। यह यात्रा मुख्यमंत्री निवास के पास से शुरू की गई थी, जो चकराता, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, हरिद्वार होते हुए आज वापस देहरादून पहुंचेगी।