उत्तराखंड: इस जिले में पहली बार दिखा दुर्लभ पक्षी सिरकीर मालकोहा, खास है इसकी खासियत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में पहली बार दुर्लभ पक्षी की मौजूदगी दिखी है।

कैमरे में किया कैद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दुर्लभ पक्षी सिरकीर मालकोहा है। जिसकी यहां मौजूदगी दर्ज की गई है। जिसमें अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट की वन विभागीय टीम ने दिसंबर में बड़कोट के आसपास के क्षेत्रों में इस पक्षी को देखा। उन्होंने इसके फोटोग्राफ भी लिए।

शोध का भी विषय

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी रवांई शेखर सिंह राणा ने बताया कि सिरकीर मालकोहा लंबी पूंछ वाली, प्रायः जैतून-भूरे रंग की चिड़िया है। जिसकी पहचान इसकी अनोखी घुमावदार लाल चोंच से होती है।‌ यह प्रजाति सामान्यतः उत्तराखंड के मैदानी जिलों में पाई जाती है और शुष्क झाड़ीदार वनों तथा 1,000 मीटर (करीब 3,280 फीट) से नीचे की खुली वनभूमि में इसका आवास होता है। बताया कि ऐसे में बड़कोट क्षेत्र में इसका दिखना दुर्लभ है। इसके साथ-साथ यह शोध का महत्वपूर्ण विषय है।