647 total views, 2 views today
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बदरीनाथ धाम से जुड़े श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भेंट की और उन्हें देवस्थानम बोर्ड से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को अंग वस्त्र भेंट किये।
चार धाम पुरोहित पुजारियों की भावनाओं से अवगत कराया
मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधि मंडल के समक्ष देवस्थानम बोर्ड के सम्बन्ध में गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष श्री मनोहर कांत ध्यानी से भी वार्ता की और चार धाम पुरोहित पुजारियों की भावनाओं से अवगत कराया।
हम धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार इस विषय में केंद्र से भी संवाद कर रही है। हमारी सरकार द्वारा जन भावनाओं, तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। हम धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।
More Stories
सुबह की ताजा खबरें (1 जुलाई, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस)
अल्मोड़ा में राज्य कर से 58 फीसद राजस्व में हुई बढ़ोत्तरी, कर विभाग द्वारा प्रत्येक माह सुनी जाएगी व्यापारियों की समस्या, जानें
उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज (30 जून, गुरुवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा, वि. सं. 2079)