उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होने के साथ ही डेंगू का भी खतरा बढ़ने लगा है। जुलाई महीने में हो रही मानसूनी बारिश के साथ ही डेंगू का खतरा भी बढ़ जाता है।
डेंगू के करें बचाव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेंगू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। साथ ही लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह है। दरअसल एक ही जगह पर जमे हुए पानी में मच्छर तेजी से पनपते हैं। वे अंडे देते हैं जिससे इनकी संख्या बढ़ती चली जाती है। ऐसे में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है तब डेंगू का खतरा रहता है।
📌📌📌कूलर, टंकियों, फूलदान और गमलों को खाली और साफ रखें।
📌📌📌आमजन अपने घरों में पानी की टंकियों और अन्य जल संग्रहण पात्रों को हमेशा ढक कर रखें।
📌📌📌सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
📌📌📌बाहर जाते समय ढके हुए कपड़े पहनें।
📌📌📌मच्छर भगाने वाले लोशन या क्रीम का उपयोग करें।
📌📌📌खिड़कियों पर जाली लगवाएं।
📌📌📌घर के आसपास सफाई रखें और पानी जमा होने वाले स्थानों को दूर करें।
📌📌📌डेंगू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।