उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। दुनिया भर में अपना कहर बरपाने के बाद एक बार फिर कोरोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है।
दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ रहें केस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जिसमे हांगकांग, सिंगापुर और ईरान जैसे देशों में नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। भारत में भी कई राज्यों में कोरोना जेएन वन (JN1)वेरिएंट के मामले बढ़ने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है।
अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में प्रदेशभर के सभी अस्पतालों को संक्रमितों की जांच करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही प्रदेशभर में सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही राज्य के सभी 13 जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।