उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम अब साफ हो गया है। ऐसे में ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग शुरू करने की तिथि सामने आ गई है।
तैयारियां शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगा में राफ्टिंग आज 27 सितंबर से फिर शुरू हो रही है। इस संबंध में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति ने अनुमति दे दी है। जिसके बाद अब राफ्टिंग शुरू होगी। दरअसल उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग एवं कयाकिंग नियमावली के तहत एक सितंबर से तीस जून तक गंगा में राफ्टिंग होती है। गंगा का जल स्तर बढ़ने पर राफ्टिंग गतिविधियों की तिथियों पर बदलाव गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति करती है। पिछले सीजन में सितंबर से जून तक 2,64379 लोगों ने राफ्टिंग की थी।