उत्तराखंड: आज से यहां होगा ट्रैक साइकिलिंग का रोमांच, देशभर के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के बाद अब मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित वेलोड्रम में ट्रैक साइकिलिंग का आयोजन किया जाएगा।

देशभर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैंपियनशिप उत्तराखंड साइकिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। यह आयोजन आज से किया जाएगा। वेलोड्रम में 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर और 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक चैंपियनशिप में देश भर की 31 टीमों के 700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह चैंपियनशिप आज 19 से 23 दिसंबर तक आयोजित होगी। चार दिवसीय राष्ट्रीय ट्रैक चैंपियनशिप 19 से 23 दिसंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम के वेलोड्रम में आयोजित होगी।