आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 28 अगस्त 2026 है। आज शुक्रवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज पुराने कर्ज का बोझ कुछ हल्का होता नजर आ रहा है, जिससे मन को राहत मिलेगी। अचानक शेयर मार्केट से लाभ मिलने पर दिन और भी बेहतर हो सकता है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है। काम को लेकर भागदौड़ रहेगी और इसी वजह से ध्यान थोड़ा भटक सकता है। आपकी मेहनत का परिणाम देर से सही, लेकिन जरूर मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घूमने-फिरने के दौरान मिली कोई छोटी-सी जानकारी आगे चलकर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। अटका हुआ सरकारी काम आगे बढ़ने के संकेत हैं। घर को नया रूप देने का मन बनेगा। संतान की ओर से मिली अच्छी खबर खुशी देगी और आपकी नेतृत्व क्षमता भी लोगों के सामने उभरकर आएगी। परिवार में खुशियां आएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज कुछ नया शुरू करने का उत्साह आपको भीतर से ऊर्जावान रखेगा। बस रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखना जरूरी है, खासकर जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। पिता के साथ किसी कारोबारी योजना या डील पर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे और सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम में राहत और सफलता मिल सकती है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य पूरी तरह आपका साथ देता नजर आएगा। आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। मन पर बना तनाव कम होगा और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आज मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है और सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने का हौसला देगी। किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात या यात्रा की योजना बन सकती है। निर्णय लेने की आपकी क्षमता मजबूत रहेगी, जिससे कई उलझे काम आसानी से सुलझेंगे। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने के मजबूत संकेत हैं। आज संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और लंबे समय से अटकी बिजनेस डील भी आगे बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारी शुरू होने के संकेत हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। आज सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा दिन रह सकता है। आज का दिन नए अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात किसी नए रास्ते की शुरुआत कर सकती है। बैंक लोन से जुड़ा काम भी आसानी से आगे बढ़ने के संकेत दे रहा है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में बड़ी खुशखबरी दस्तक देगी। मन‌ प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके संपर्क और पहचान का दायरा बढ़ेगा और कार्यस्थल पर बॉस भी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन खान-पान में संतुलन रखें। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज उन्नति के नए रास्ते खुलते नजर आएंगे। मां के साथ परिवार से जुड़े किसी मुद्दे पर महत्वपूर्ण बातचीत होगी और जीवनशैली में सुधार के मौके मिलेंगे। पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश करेगी। कारोबार में नई साझेदारी भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए कोई खास अवसर सामने आ सकता है। किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी की योजना बनेगी, लेकिन बजट का ध्यान रखना जरूरी है। उधार लेकर वाहन चलाने जैसी स्थिति से बचें। सफलता के मौके भरपूर मिलेंगे।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आर्थिक मोर्चे पर मजबूती महसूस होगी और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। कारोबार में किए गए नए बदलाव आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। जीवनसाथी की पदोन्नति या करियर में प्रगति से घर का माहौल खुशी से भर सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा और रिश्तेदारों की आवाजाही भी बनी रह सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज नया वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। काम में पूरी मेहनत और निरंतरता रखेंगे तभी अपेक्षित सफलता मिलेगी। पढ़ाई में परेशानी हो तो गुरुजनों की सलाह को नजरअंदाज न करें। संतान की संगति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। फिलहाल उधार लेने की योजना टालना बेहतर होगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।