उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में तेज हवाओं, आकाशीय बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में तेज बारिश, बिजली चमकने और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश का दौर तेज हो सकता है। इस दौरान लोगों को खराब मौसम के बीच अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।