उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह, यात्रा से पहले जरूर कराएं यह काम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह से शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा हर माह नये रिकॉर्ड बनाती रहती है। इस बार भी चारधाम यात्रा में यह रिकॉर्ड बनेंगे। इस बार यात्रा के रिकॉर्ड स्तर पर रहने की उम्मीद की जा रही है।

चारधाम यात्रा 2024

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना बेहद‌ जरूरी है। चारधाम रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी श्रद्धालु को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होने के 11 दिन में ही 15 लाख 12 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले 11 दिन में 1512993 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं।15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू हुए है। जीएमवीएन की आठ करोड़ से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जीएमवीएन को इस बार बुकिंग 100 करोड़ के पार पहुंचने की है।

देखें वेबसाइट

इसके लिए तीर्थयात्री बदरीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ समेत चार धाम यात्रा पर आने के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके साथ ही श्रद्धालु मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand से भी पंजीकरण करा सकते हैं।