उत्तराखंड: संस्कृत के प्रचार-प्रसार व प्रोत्साहन के लिए शुरू होंगे यह कोर्स, इन युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की दूसरी राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए अब सरकार एक कोर्स शुरू करने जा रही है।

सीएम ने दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रदेश सरकार यज्ञ, कर्मकांड और वेद में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगी। इसके साथ ही संस्कृत का अध्ययन कर रहे युवाओं को 16 संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की सामान्य बैठक की। जिसमे यह निर्देश दिए। कहा कि संस्कृत के क्षेत्र में शिक्षण, लेखन एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्द्धन में महत्वपूर्ण योगदान देने वालों को प्रत्येक वर्ष सम्मान राशि दी जाएगी

ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण

रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा कि संस्कृत को आम बोलचाल की भाषा बनाने के लिए एक लाख लोगों को चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। वेद अध्ययन केंद्र बनेंगे। संस्कृत विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। विभिन्न समसामयिक विषयों पर लघु फिल्म बनाने के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रमों, गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए राज्य में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।