उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में आकर्षण का केंद्र रहीं यह झांकी, लगातार तीसरी बार मिला प्रथम स्थान, दिखी यह खास झलक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर देहरादून में परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ।

किया गया सम्मानित

जिसमें सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ”रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन” पर आधारित इस झांकी में राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ ही तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं को दिखाया गया। साथ ही झांकी में उत्तराखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा के साथ-साथ तीर्थाटन और पर्यटन की समृद्ध परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेगी। बताया कि झांकी में राज्य की सांस्कृतिक पहचान, विकास और भविष्य की दिशा को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। झांकी के प्रथम भाग में मुखवा स्थित गंगा मंदिर को दर्शाया गया है, जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल है। अग्रिम केबिन में उत्तराखंड गठन के 25 गौरवशाली वर्षों को उकेरा गया है, जिसमें राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियां और निरंतर प्रगति को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया गया है।
झांकी में उत्तराखंड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जहां औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों की प्राचीन चिकित्सा परंपरा को दर्शाया गया है।
इसके बाद होम स्टे योजना की झलक दिखाई गई है। साथ ही खरसाली स्थित यमुना मंदिर को प्रदर्शित किया गया।