उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अब जल्द शुरू होने वाली है। इसी बीच यमनोत्री धाम से जुड़ी जरूरी जानकारी सामने आई है।
डीजीसीए से हेली सेवा को मंजूरी मिलने का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा शुरू होने वाली है। इसके लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस बार यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को हेली सेवा की सुविधा मिलेगी। अभी तक यमुनोत्री धाम के लिए हेली सेवा की सुविधा नहीं थी। जिस पर खरसाली से यमुनोत्री तक हेली सेवा संचालित करने के लिए प्राधिकरण ने कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। इसके साथ ही डीजीसीए से हेली सेवा को मंजूरी मिलने का इंतजार भी है।