उत्तराखंड: आज है प्रसिद्ध लोक गायिका माधुरी बड़थ्वाल का जन्मदिन, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 19 मार्च है। आज उत्तराखंड के लोक संगीत से जुड़ी प्रसिद्ध लोक गायिका माधुरी बड़थ्वाल का जन्मदिन है।

लोक संगीत को भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ मिलाकर दिया नया रूप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार माधुरी बड़थ्वाल का जन्म 19 मार्च, 1953 में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था। उनके पिता चंद्रमणि उनियाल एक स्वतन्त्रता सेनानी थे। माता का नाम दमयंती देवी है। पति का नाम डॉ. मनुराज शर्मा बड़थ्वाल है। माधुरी ने माधुरी बड़थ्वाल ने इलाहबाद संगीत समिति से संगीत का प्रशिक्षण लिया। डॉ. माधुरी बड़थ्वाल को बचपन से ही संगीत से खास लगाव रहा।जिसके चलते उन्होंने लोक संगीत के संरक्षण में अपने अथक प्रयासों को बढ़ाये रखा। उन्होंने उत्तराखंड के लोक संगीत को भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ मिलाकर लोक संगीत को एक नया रूप दिया। 

मिले यह पुरस्कार

रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी बड़थ्वाल को वर्ष 2019 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्ष 2022 में भारत सरकार द्वारा भारत का सम्मानित पुरस्कार पद्म श्री से नवाजा किया।