◆ गुजरात के अहमदाबाद में कल से दो दिवसीय स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्टर्स कांन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश की महिला सशक्तिकरण व बाल विकास मंत्री रेखा आर्या प्रतिभाग करेंगी।
◆ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज अल्मोड़ा में बताया कि उत्तराखंड ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी में किस प्रकार से कार्य किया है उसे रखा जाएगा। साथ ही राज्य को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार केंद्र सरकार से मांग की जाएगी।
◆ कृषि मंत्री गणेश जोशी
ने कहा है कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आज चंपावत में कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसान सम्मान निधि के साथ-साथ किसानों को प्रोत्साहन राशि भी देने की भी योजना बना रही है।
◆ मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि हिमालय के प्राकृतिक जल स्रोतों धारों, नालों के अध्ययन, संरक्षण और संवर्धन के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा,जो हिमालय को बचाने और संरक्षित करने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने आज हिमालय दिवस के अवसर पर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में यह बात कही।
◆ उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि इस सत्र से उच्च शिक्षा में नई शिक्षा नीति लागू की जाएगी। डॉ. रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी।
◆ राज्यपाल ने आज राजभवन में पिथौरागढ़ जिला प्रशासन और स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाई गई बेडू के उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यह बात कही। राज्यपाल ने कहा कि बेडू के उत्पादों को लोकल से ग्लोबल तक पहुंचाने के प्रयास करने होंगे।
◆ टिहरी में ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर नीर गड्डू के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी है और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।
◆ पौड़ी गढ़वाल के भटोली गांव में एक वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से 02 लोगों की मृत्यु हो गयी है।
◆ देहरादून के चकराता के कोरवा में भी एक वाहन के दुर्घनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है, जबकि एक अन्य के घायल होने की खबर है।