उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (12 फरवरी, रविवार, फाल्गुन, कृष्ण, पक्ष, षष्ठी, वि. सं. 2079)

Ten

◆ आज दिनांक 12 फरवरी, 2023 को आयोजित हुई राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/लेखपाल) परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा में 65.6% अभ्यर्थी उपास्थित रहें।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कालसी में यमुना शरदोत्सव क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
◆ भूकंपग्रस्त तुर्किए के मालट्या में, एक होटल के मलबे से भारत के युवक विजय कुमार का शव बरामद किया गया है। 36 वर्षीय विजय उत्तराखण्ड के पौडी गढ़वाल के रहने वाले थे और कारोबार के सिलसिले में तुर्की की यात्रा पर थे।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित ट्यूलिप गार्डन का निरीक्षण किया।
◆ जोशीमठ आपदा प्रभावितों के बिजली और पानी के बिल माफ कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य में अन्त्योदय लाभार्थियों के लिए निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ किया।
◆ प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ऋषिकेश में एक संस्थान की ओर से आयोजित पांच दिवसीय सृजन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया था। इसके अलावा हस्तशिल्प से बनी विभिन्न वस्तुओं की जानकारी के लिए स्टॉल लगाएं गए।
◆ नैनीताल बाजार में सुबह तीन बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई।
◆ मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर आज शाम हादसा हुआ, जहाँ टायर फटते ही कार आग का गोला बनी ,वाहन हरियाणा से आए टूरिस्टों की थी।
◆ बस 12 दिनों में ही दूसरी बार जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास टूटा ग्लेशियर।