आज जनपद अल्मोड़ा की भाजपा नगर कार्यकारिणी भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह( मोनू )द्वारा घोषित कर दी गई है ।
जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित साह( मोनू )ने आज नगर कार्यकारिणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में जगत भट्ट, चन्दन रावत,सौरभ वर्मा,पूर्व सैनिक नरेन्द्र बिष्ट को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। जबकि मनोज जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया है।
आशीष गुरूरानी को मिली सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी
इसके साथ ही रमेश मेर, प्रयाग जोशी, दिशांत पवार, मीना नेगी, चन्द्रा जोशी को मन्त्री, दिनेश मठपाल को कोषाध्यक्ष, अशोक गोस्वामी को मीडिया प्रभारी, धीरज बोरा को आई टी संयोजक एवं आशीष गुरूरानी को सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है ।