उत्तराखंड टॉप टेन न्यूज़ (16 जनवरी, सोमवार , माघ , कृष्ण पक्ष, नवमी , वि. सं. 2079)

Ten

◆ जेशीमठ भू-धसाव में अबतक 190 प्रभावित परिवारों को 2 करोड़ 85 लाख रूपये से अधिक की धनराशि अन्तरिम राहत के तौर पर वितरित की गई है।

◆ प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से ‘‘बिल लाओ ईनाम पाओ’’ योजना चला रही है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दिसंबर माह के लिए विजेताओं का चयन लकी ड्रा के जरिए किया।

◆ उत्तराखंड पुलिस ने नकल मामले में 20 उप निरीक्षकों को एक साथ निलंबित कर दिया है। अपर पुलिस महानिदेशक डॉ वी मुरुगेशन ने यह आदेश जारी किया है। डॉ. मुरुगेशन ने बताया कि वर्ष 2015 -16 में उपनिरीक्षकों की भर्ती में घोटाला हुआ था।

◆ कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के सेलाकुई स्थित ग्रोथ सेंटर में उत्तराखण्ड रेशम फेडरेशन के प्रथम उच्च तकनीकीयुक्त इलैक्ट्रोनिक जैकार्ड पावरलूम इकाई का उद्घाटन किया।

◆ पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र में भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

◆ मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाने जा रही है। कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जा चुका है। इस कानून में अपराधियों को आजीवन कैद का प्रावधान किया जा रहा है।

◆ चमोली में आज खेल विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ।

◆ मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक के लिए तापमान में हल्कि बढ़ौतरी और कोहरे में कमी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि 18 और 19 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ क्षेत्रों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी की संभावना है।

◆ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में आज उत्तराखंड राज्य में संचालित महिला थानों की कार्यकुशलता और प्रभावशीलता के संबंध में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, डीजीपी अशोक कुमार और अपर मुख्य सचिव राधा रतुड़ी ने भी शिरकत की।

◆ जोशीमठ में भूधंसाव के कारण कुछ गौशालाओं पर भी संकट पैदा हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं की सुरक्षा के लिए सुनील और मारवाडी वार्ड में सुरक्षित स्थानों पर पशुओं के रहने के लिए प्री-फैबरीकेटेड कॉउ शेड तैयार किए जा रहे है।