◆ अमेरिका में होने वाली International Visitor Leadership Program (IVLP) for Women in Law Enforcement Agency ट्रेनिंग में उत्तराखंड की पुलिस उपाधीक्षक अनुषा बडोला का चयन
◆ UKPSC लेखपाल/पटवारी पेपर लीक प्रकरण में उत्तराखंड पुलिस SIT ने 50 हजार के इनामी अभियुक्त डेविड को गिरफ्तार किया। अभियुक्त वर्ष 2021 में वन दरोगा भर्ती पेपर लीक प्रकरण में भी जा चुका है जेल।
◆ 22 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को इस बार राज्य भर में नारी शक्ति उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। प्रत्येक जिले में देवी उपासना के कार्यक्रम होंगे।
◆राजधानी देहरादून समेत राज्य में कहीं-कहीं आज #बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
◆ गौरैया दिवस के उपलक्ष में आज कोटद्वार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं , और पक्षी प्रेमियों ने अपने विचार रखे। सभी का यही कहना और मानना था कि यदि पक्षी बचेंगे तो हमारा पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा।
◆ DGP अशोक कुमार ने रविवार को रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
◆ चंपावत के टनकपुर में दस दिवसीय सरस आजीविका मेला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले का शुभारंभ किया।
◆ 23 मार्च को उत्तराखंड सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस अवसर पर राज्य के सभी जनपद मुख्यालयों में ‘एक साल नई मिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत ‘जन सेवा’ विचार पर बहुद्देशीय शिविरों और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
◆ साइबर सेल चमोली ने विभिन्न प्रकरणों में 05 पीड़ितों के खातों से निकली 01 लाख 27 हजार से अधिक की धनराशि को वापस करायी।
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश की आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी मिल गई।